मशहूर VDNKh पार्क में ये 7 ऐसी चीज़ें ज़रूर करनी चाहिए
1. सोवियत आर्किटेक्चर के मास्टरपीस
1939 की इस एग्ज़िबिशन के लिए USSR के टॉप आर्किटेक्ट्स ने अलग-अलग स्टाइल में पवेलियन बनवाए थे, जो अलग-अलग क्षेत्रों (जैसे मधुमक्खी पालन, अंतरिक्ष, खरगोश पालन) और यूनियन रिपब्लिक्स (जैसे बेलारूस, आर्मेनिया, किर्गिस्तान) को समर्पित थे। इनमें से ज़्यादातर पवेलियन बहाल कर दिए गए हैं और आज भी यहाँ कई तरह की प्रदर्शनियाँ लगती हैं। पार्क में कई भव्य फव्वारे भी हैं, जिनमें मूर्तियाँ बनी हैं। खासकर ‘फ्रेंडशिप ऑफ़ पीपल्स’ फव्वारा, जिसमें नेशनल कॉस्ट्यूम में युवतियों की मूर्तियाँ देखने लायक है!)।
2. रूस के अलग-अलग हिस्सों का ज़ायका ले
आज आप मॉस्को से बाहर जाए बिना रूस के अलग-अलग हिस्सों के खानों की विविधता जान सकते हैं। ‘हाउस ऑफ़ रशियन कुज़ीन’ पवेलियन में आपको बुर्यात के ‘बूज़ी’ (मोमोज), कमचातका के केकड़े, प्लेयोस की मछली पाई और कई दूसरे अनोखे व्यंजन मिलेंगे। साउथ एंट्रेंस के पास बर्गर और स्टेक वाली रेस्टोरेंट्स, कॉफी शॉप्स और क्रिएटिव कुज़ीन के विकल्प भी मौजूद हैं। कुछ पवेलियन में नेशनल कुज़ीन भी मिलती है — जैसे ‘बेलारूस’ पवेलियन में ‘द्रानिकी’ (आलू के पैनकेक) और ‘कज़ाखस्तान’ पवेलियन में ‘बेशबर्मक’।
3. फ्यूचरिस्टिक एरियल ट्राम की सैर करें
यह मॉस्को की सबसे लंबी केबल कार लाइन है – 769 मीटर (~2,523 ft.). यह 32 मीटर (करीब 105 फीट) की ऊँचाई पर चलती है और इसकी यात्रा करीब 10 मिनट की होती है, लेकिन यह अनुभव आपके साथ लंबे समय तक रहेगा! नीचे पार्क की गलियाँ और पवेलियन गुजरते दिखेंगे, जो बहुत ही खूबसूरत नज़ारे पेश करते हैं।
4. अंतरिक्ष के रहस्यों को जानें
कॉसमॉस’ पवेलियन पार्क के सबसे शानदार पवेलियन में से एक है। इसके अंदर 'कॉस्मोनॉटिक्स एंड एविएशन' सेंटर है, जहाँ आप रूस के स्पेस इंडस्ट्री के इतिहास और वर्तमान के बारे में जान सकते हैं। यहाँ 120 से ज़्यादा अनोखे एयरक्राफ्ट और स्पेस टेक्नोलॉजी के मॉडल रखे गए हैं। मुख्य चीज़ों में ‘मीर’ ऑर्बिटल स्टेशन का एक फुल-स्केल मॉडल, ‘सोयुज’ TMA-10M स्पेसक्राफ्ट का असली डिसेंट मॉड्यूल और ‘लूनोखोद-2’ लूनर रोवर का एक मॉडल शामिल हैं। यहाँ गाइडेड टूर, लेक्चर्स और असली कॉस्मोनॉट्स व साइंटिस्ट्स के साथ मीटिंग्स भी नियमित रूप से होती हैं।
5. रूस का सबसे बड़ा एक्वेरियम देखें
वहीं, ‘मॉस्कवेरियम’ पवेलियन में आप दुनिया भर से 12,000 से ज़्यादा समुद्री और मीठे पानी के जीव देख सकते हैं। कैपीबारा, सील, ओटर, शार्क, डॉल्फिन, स्टारफिश और मोरे ईल – यानी सच में सैकड़ों तरह के जानवर!
6. झूलों और राइड्स का मज़ा लें
साउथ एंट्रेंस के पास ‘ओरियन’ एम्यूज़मेंट पार्क भी है, जहाँ धमाकेदार राइड्स हैं। और अगर आपको शहर को ऊपर से देखना पसंद है (खासकर केबल कार के बाद तो!), तो ‘सन ऑफ़ मॉस्को’ फेरिस व्हील भी ज़रूर देखें — यह 140 मीटर (करीब 459 फीट) ऊँचा है और यूरोप का सबसे ऊँचा फेरिस व्हील है!
7. कल्चरल शो और परफॉर्मेंस
VDNKh मॉस्को के बड़े कल्चरल सेंटरों में से एक है। ग्रीन थिएटर, जो एक ओपन-एयर स्टेज है, और ग्रीनहाउस में रेगुलर तौर पर क्लासिकल और कंटेम्पररी म्यूज़िक के साथ-साथ थिएटर परफॉर्मेंस वाले कॉन्सर्ट होते हैं। और, अगर आपको घोड़े पसंद हैं, तो हम क्रेमलिन राइडिंग स्कूल के इक्वेस्ट्रियन थिएटर का परफॉर्मेंस देखने की सलाह देते हैं।